श्रीनगर/बडगाम: जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह क्षेत्र में भारी बारिश के बाद सुखनाग नाले में अचानक जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। तेज बहाव की चपेट में आने से नाले के किनारे स्थित एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स देखते ही देखते ढह गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय इमारत खाली थी, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। (Budgam Flash Flood)
लगातार हुई वर्षा के कारण सुखनाग नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ा, जिससे आसपास के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। तेज बहाव से तटबंधों और आसपास की अन्य संरचनाओं को भी नुकसान पहुंचा। स्थानीय व्यापारियों ने समय रहते दुकानों से सामान सुरक्षित निकालने का प्रयास किया, हालांकि कई प्रतिष्ठानों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। (Budgam Flash Flood)
Pithoragarh Landslide 2026: ALERT | दारमा घाटी में भारी भूस्खलन, मार्ग पर मलबा गिरने से आवागमन प्रभावित
प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रही हैं। प्रभावित क्षेत्र में नुकसान का सर्वे किया जा रहा है, जबकि लोगों से बाढ़ प्रभावित इलाकों और नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है।
मौसम विभाग ने भी कश्मीर घाटी में आगामी दिनों के दौरान भारी वर्षा, अचानक बाढ़, भूस्खलन और चट्टानें गिरने की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। (Budgam Flash Flood)