बुजुर्ग को थमाया 128 करोड़ का बिजली बिल, अधिकारी बोले- पहले भुगतान करो, फिर देखा जाएगा!

Please Share

लखनऊ: बिजली विभाग की लापरवाही का एक चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है, जहाँ बिजली विभाग ने एक गरीब बुजुर्ग को 128 करोड़ रूपए का बिल थमा दिया, जबकि इससे पहले उसका महीने का बिल 700 से 800 रूपए तक आता रहा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिला स्थित चमरी गांव की है, जहां एक स्थानीय निवासी शमीम को 128 करोड़ 45 लाख 95 हजार 444 रूपए का मासिक बिजली बिल जारी कर दिया गया। इतना भारी बिल देखकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। शमीम ने अपने भारी भरकम बिल को लेकर बिजली बोर्ड के अधिकारियों से शिकायत की तो उनका उत्तर चौंकाने वाला था। उन्होंने जवाब दिया कि, पहले आप यह बिल चुका दें उसके बाद देखा जाएगा कि क्या करना है। इस पर गरीब शमीम ने दलील दी की वो इतना बिल कैसे चुका पाएंगे, शमीम का आरोप है कि, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like