बुर्के पर बैन को लेकर शिवसेना के साथ प्रज्ञा ठाकुर, कहा: कानून बने तो ज्यादा अच्छा

Please Share

नई दिल्ली: भोपाल लोकसभा सीटे से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने बुर्के पर प्रतिबंध को लेकर बयान दिया है। प्रज्ञा ने शिवसेना के भारत में बुर्के पर प्रतिबंध लगाने की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रहित में जो भी निर्णय हो वह किया जाना चाहिए।

‘उन्हें खुद सोचना चाहिए’
प्रज्ञा ने कहा, “कई देशों में बुर्के पर प्रतिबंध लगा है, एयरपोर्ट और कई जगह पर आपको जांच के दौरान बुर्का हटाना पड़ता है। वहां पर तो धर्म आडे नहीं आता. ऐसे में खुद ही इस विषय पर उन्हें सोचना चाहिए।”

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वो भी जानते हैं कि अगर कोई घटना हुई तो उन्हीं का पंथ बदनाम होगा। इसीलिए उन्हीं को निर्णय लेना चाहिए। कानून बनाने की जरूरत नहीं पड़े तो ज्यादा अच्छा है।

‘उनकी तीन गलतियां माफ हैं’
भाजपा प्रत्याशी ने मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ गोविंद सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने गोविंद सिंह की उंगली पकड़कर राजनीति सिखाई। अब वो मुझ पर ही टिप्पणी कर रहे हैं। मैं उन्हें चाचा कहती थी, मगर अब चेतावनी दे रही हूं कि उनकी तीन गलतियां माफ हैं। फिर मैं चुप नहीं रहूंगी।

इस दौरान प्रज्ञा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उनका कहना था कि कांग्रेसी झूठ बोलते हैं।

शिवसेना ने ‘सामना’ में लिखा
गौरतलब है कि शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में भारत में बुर्के पर बैन लगाने की मांग की है। शिवसेना का कहना है कि सुरक्षा कारणों से भारत में भी बुर्के पर बैन लगा दिया जाना चाहिए।

शिवसेना ने मुखपत्र में लिखा, “मौजूदा सरकार ने ‘ट्रिपल तलाक’ के खिलाफ कानून बनाकर पीड़ित मुस्लिम महिलाओं का शोषण आदि रोक दिया है। यह स्वीकार्य है, लेकिन भीषण बम विस्फोट के बाद श्रीलंका में बुर्का और नकाब सहित चेहरा ढंकने वाली हर चीज पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हम इस निर्णय का स्वागत कर रहे हैं।”

आगे लिखा है कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी श्रीलंका के राष्ट्रपति के कदमों पर कदम रखते हुए हिंदुस्तान में भी ‘बुर्का’ और उसी तरह ‘नकाब’ बंदी करें, ऐसी मांग राष्ट्रहित के लिए कर रहे हैं।’

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like