खाई में गिरते-गिरते बची बस, मंजर कैमरे में कैद…

Please Share

बागेश्वर – उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक बस खाई में गिरने से बाल-बाल बची है। आप वीडियो के माध्यम से देख सकते है, कैसे बस खाई की ओर जा रही है। लेकिन कुछ मीटर तक फिसलने के बाद बस अचानक रुक गई जिसे कुदरत का करिश्मा कहा जा सकता है।

प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र इन दिनों भारी बारिश से ग्रस्त है जिसकी वजह से जगह-जगह भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो रखी है, इसी बाढ़ के पानी के बहाव की वजह से बस खाई की ओर जाने लगी। बस ताकुला अल्मोड़ा रोड में पौड़ी बैंड के पास पानी और मलवे की वजह से खाई की ओर सरकने लगी और सरकते-सरकते करीब आठ मीटर जा पहुंची लेकिन एैन मौके पर बस रुक गई जिससे चालक की जान बच गयी और यात्रियों का सामान भी सुरक्षित रहा।

इस मसले पर जब डीएम बागेश्वर रंजना से हैलो उत्तराखंड से बात कि तो उन्होंने बताया की घटना सुबह की है जब बस फिसलने लगी लेकिन, समय रहते ही बस रुक गई। साथ ही उन्होंने कहा कि बस के सभी यात्री बस से पहले ही उतर गए थे, केवल चालक ही बस में मौजूद था। और मौके पर पुलिस टीम भी मौजूद थी …

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply