सीएए का विरोध कर रही मुस्लिम महिलाओं ने राष्ट्रगान के साथ किया धरना समाप्त, सीएम त्रिवेंद्र बोले..

Please Share

देहरादून: हल्द्वानी में सीएए का विरोध कर रही मुस्लिम महिलाओं ने राष्ट्रगान के साथ धरने को समाप्त किया। इस पर ख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सीएए का विरोध करने के लिए कुछ बाहरी लोगों द्वारा स्थानीय लोगों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। हल्द्वानी में कुछ महिलाओं को बाहरी तत्वों द्वारा उकसाने का प्रयास किया जा रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उन महिलाओं को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने सरकार की मंशा को समझा और  जिस शांति व्यवस्था के लिए उत्तराखण्ड जाना जाता है, उसमें पूरा सहयोग दिया है। उन्होंने राष्ट्रगान के साथ धरने को समाप्त किया है।

सीएए का विरोध कर रही मुस्लिम महिलाओं ने राष्ट्रगान के साथ किया धरना समाप्त, सीएम त्रिवेंद्र बोले.. 2 Hindi News Bharat »

You May Also Like