CAA पर बढ़ा बवाल, 30 लोग गिरफ्तार, 250 अज्ञात लोगों के साथ सपा सांसद पर भी मुकदमा दर्ज

Please Share

उत्तर प्रदेश: नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध में उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिसमे की कई नेताओं के नाम भी शामिल हैं, मामले में पुलिस ने 30 लोगों को गिरफ्तार किया है।

वहीँ नागरिकता संशोधन एक्ट  के खिलाफ देश के कई राज्यों में प्रदर्शन जारी है। जिसने अब हिंसक रूप भी ले लिया है। इस कानून के खिलाफ प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर अए हैं। गुरुवार को इसी प्रदर्शन के चलते लखनऊ में एक और मंगलौर में दो की मौत हो गई। हिंसा के चलते समाजवादी पार्टी (एसपी) सांसद शफीकुर्रहमान और जिलाध्यक्ष फिरोज खान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके साथ ही 17 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया  गया है।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी 21 दिसंबर को बिहार बंद करेगी। यह विरोध नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like