देहरादून: कैबिनेट बैठक सम्पन्न, 36 प्रस्तावों पर हुई चर्चा, 35 पर लगी मुहर, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Please Share

देहरादून: त्रिवेंद्र कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक  सम्पन्न हो चुकी है, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में  36  में से 35 प्रस्तावों पर  मुहर लग गई है

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर:-

  1. शुगर चीनी मिल को 1% टैक्स माफ
  2. परेड ग्राउंड के पास नजूल भूमि पर 3 हजार वर्ग मीटर पर बनेगा दून लाइब्रेरी
  3. भूतपूर्व मुख्यमंत्रियों को मिलने वाली सुविधा के नाम पर मुख्यमंत्रियों से 25% ज्यादा बकाया लिया जाएगा सरकारी अधिकारियों को मिलने वाली सुविधा से 25% बकाया लिया जाएगा कैबिनेट के निर्णय से हाईकोर्ट के आधार पर तय भुगतान से कम भुगतान पूर्व मुख्यमंत्री करेंगे
  4. हाई स्पीड डीजल के लिए 20 साल के लिए लाइसेंस मिलेगा बता दे कि पहले 1 साल के लिए लाइसेंस मिलता था
  5. उत्तराखंड चारधाम श्राइन बोर्ड 2019 को मिली मंजूरी
  6. चार धाम बोर्ड विधयक 151 मंदिर शामिल
  7. उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद विधेयक में संसोधन, 2020 वेलनेस समिट का आयोजन को हरी झंडी,
  8. देहरादून में होगा आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी, करेंगे शिरकत, करीब 25 करोड़ रूपये से होगी वेलनेस समिट,
  9. उत्तराखंड पंचायत राज अधिनियम संसोधन 2019 को मंजूरी,
  10. उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री खुद चुकायेंगे इनकम टैक्स, 19 आईआईटी को किया गया विलय,
  11. बंद पड़ी गदरपुर और सितारगंज चीनी मिल में से एक मिल को किया जायेगा शुरू, सरकार भूमि उपयोग कर दोनों मिलों का बकाया चुकायेगी।,
  12. उत्तराखंड मदरसा आधुनिकीकरण बोर्ड की नियमावली को मंजूरी, कम छात्र संख्या वाले बंद किए गए स्कूलों में आंगनबाड़ी केंद्र चलाने को मंजूरी, 301 बंद पड़े विद्यालयों में चलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, छात्रों को 2 अंडे और दो केले मिलेंगे।
  13. भवनहीन विद्यालयों में बैम्बो भवन बनाने को मिली हरी झंडी, 5000 से ज्यादा भवनहीन और जर्जर विद्यालयों में बैम्बो भवन बनेंगे।
  14. इसके साथ कई अन्य मामलों को कैबिनेट ने मंजूरी दी। विधानसभा सत्र के चलते कैबिनेट ब्रीफिंग नहीं हो पाई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like