कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व उनका पूरा परिवार भी कोरोना पॉजिटिव, क्या कैबिनेट बैठक में जो भी लोग मजूद थे, उनका भी क्या होगा टेस्ट और क्वॉरेंटाइन

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के साथ साथ उनके पूरे परिवार की कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इससे पहले उनकी पत्नी अमृता रावत को आज ऋषिकेश एम्स में कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से भर्ती किया गया है। उनकी भी कल कोरोना की पुष्टि हुई थी।

वहीँ आज सतपाल महाराज और उनके घर से 41 लोगों के सैंपल एक प्राइवेट लैब द्वारा लिए गए है। जिसमे 22 कोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इन 22 लोगों में सतपाल महाराज के 2 बेटे, 1 पोता और दोनों बहुएं कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। एक बेटे व कुछ लोगों का दोबारा सैंपल टेस्टिंग के लिए जाना है। 

 यह भी पढ़ें: दून सब्ज़ी मंडी कोरोना अपडेट: 156 और टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार, पढ़ें पूरी खबर

फ़िलहाल कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को स्वस्थ विभाग द्वारा एक निजी होटल में क्वॉरेंटाइन किए गया है। साथ ही 41 लोगों को भी क्वॉरेंटाइन किए गया है जो उनके संपर्क में आये थे

उनके रिपोर्ट के आने के बाद अब कैबिनेट बैठक में जो लोग मोजूद थे, उन का भी क्या टेस्ट व क्वॉरेंटाइन किया जाएगा। इसके लिए हमे स्वस्थ विभाग के अपडेट का उत्सुकता से इंतज़ार रहेगा। आप को बतादें कि 29 मई को सतपाल महाराज कैबिनेट बैठक में मजूद थे। इस बैठक में कैबिनेट के साथ साथ अला अफसर भी मजूद थे। 

यह भी पढ़ें: पुलिस विभाग में कुछ फेरबदल – देखें सूची

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply