कैंसर से जूझ रहे बीजेपी के पूर्व सांसद और वरिष्ठ पत्रकार का निधन, सीएम त्रिवेंद्र ने भी किया शोक व्यक्त

Please Share

करनाल: हरियाणा के करनाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद और वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा का शनिवार को निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे और काफी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। कैंसर से जूझ रहे अश्विनी कुमार को 06 जनवरी को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अश्विनी कुमार चोपड़ा 2014 से 2019 तक हरियाणा के करनाल संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे। पिछले वर्ष हुए आम चुनाव में चोपड़ा ने स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। वह पंजाब केसरी, दिल्ली के मुख्य संपादक थे। ‘मिन्ना’ नाम से लोकप्रिय चोपड़ा अपनी युवावस्था में एक होनहार क्रिकेटर थे।

वहीँ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सांसद अश्वनी कुमार चोपड़ा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like