कैंटीन संचालक व मैनेजर पर लगा वेटर की हत्या का आरोप

Please Share
देहरादून: थाना प्रेमनगर के अंतर्गत कंडोली क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। उक्त सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर एक युवक द्वारा कंडोली क्षेत्र में अपने कमरे में गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या की गई थी। पुलिस द्वारा मौके पर शव को नीचे उतारा गया।
मृतक की पहचान राहुल पुत्र राम सिंह निवासी धर्मपुर, थाना जसपुर, जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि, मृतक यूपीईसी कंडोली में स्थित कैंटीन में वेटर का काम करता था। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया, जिनके आने के पश्चात आज मृतक के पंचायतनामे व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी। उक्त घटना के संबंध में मृतक की माता कुंती देवी की ओर से थाना प्रेमनगर में लिखित तहरीर दी गई, जिसमें उनके द्वारा कैंटीन के संचालक व मैनेजर द्वारा उनके पुत्र की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटकानेे संबंधी तथ्य अंकित किए गए। उक्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like