टेंपो ट्रैवलर, बाइक सवार को टक्कर मार फरार, महिला की मौत

Please Share

देहरादून: थाना राजपुर के अंतर्गत चौकी आईटी पार्क क्षेत्र में  माल देवता रोड, पुस्ताड़ी गांव के पास एक टेंपो ट्रैवलर और एक मोटरसाइकिल की भिड़त हो गयी है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उक्त सूचना पर चौकी आईटी पार्क से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घायल महिला को उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां दौराने उपचार महिला की मृत्यु हो गई।

महिला की पहचान सुशीला देवी पत्नी शक्ति सिंह निवासी कुल्हान, थाना राजपुर, उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ की मृतक महिला अपने पुत्र मोहित के साथ बाइक से जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो ट्रैवलर द्वारा बाइक को टक्कर मार दी। टेंपो ट्रैवलर चालक मौके से टेम्पो ट्रैवलर लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मौके पर शव का पंचनामा भर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like