नई टिहरी में कार खाई में गिरी, एक बैंक कर्मी की मौत, एक अन्य घायल

Please Share

नई टिहरी: सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे थाना नरेंद्र नगर के अंतर्गत फकोट के पास ताछला में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
हैलो उत्तराखंड न्यूज़ को जानकारी देते हुए नरेंद्र नगर थाना पुलिस ने बताया कि, देहरादून से नई टिहरी जा रही कार ऋषिकेश-धरासू हाईवे पर फकोट के पास गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक बैंक कर्मचारी की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान हिमांशु बर्तवाल पुत्र भजन सिंह, निवासी बंजारावाला देहरादून के रूप में हुई है। जो कि, सिंडीकेट बैंक नई टिहरी में कार्यरत था। वहीँ एक अन्य कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सौरभ गोनियाल पुत्र सतीश चंद, निवासी शांति विहार अजबपुर देहरादून के रूप में हुई। घायल एसबीआई नई टिहरी में कार्यरत है। घटना के बाद घायल व्यक्ति को 108 सेवा की मदद से नरेन्द्रनगर अस्पताल और फिर हायर सेंटर भेज दिया गया। साथ ही पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण कार की तेज रफ़्तार लग रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like