मुख्यमंत्री एप पर शिकायत करने से मिली नौकरी!

Please Share

देहरादून: मुख्यमंत्री एप पर शिकायत करने पर एक मृतक आश्रित को नियुक्ति मिली है। मामले के अनुसार,  पिथौरागढ़ जिले के धारचूला निवासी जितेन्द्र सिंह सामंत का शिक्षा विभाग पिथौरागढ़ में मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति का प्रकरण 27 जून 2017 से लंबित था। उनके द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ में भी कई बार शिकायत की गई लेकिन, उनकी नियुक्ति नहीं हो पाई। समस्या का समाधान न होने पर उन्होंने अपनी समस्या मुख्यमंत्री मोबाइल एप पर दर्ज की।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने शिकायत का संज्ञान लेते ही जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिये कि, जितेंद्र की मृतक आश्रित की नियुक्ति के प्रकरण का समाधान करें। जिलाधिकारी द्वारा प्रकरण की जांच कराई गई, तो पता लगा कि यह प्रकरण अपर निदेशक कार्यालय-माध्यमिक शिक्षा (कुमाऊं मंडल) में पिछले 9 माह से लंबित है।

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा यह सूचना प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने उक्त मामले में अपर निदेशक  माध्यमिक शिक्षा (कुमाऊं मंडल) को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा (कुमाऊं मंडल) ने विषय की गम्भीरता को समझते हुए जितेन्द्र सिंह सामंत की शैक्षिक योग्यता देखकर व एम०ए०(अंग्रेजी), बीएड, सी०टी०ई०टी० प्रमाणपत्र धारक होने पर उन्हें मृतक आश्रित नियुक्ति पत्र सहायक अध्यापक एल०टी० अंग्रेजी (अस्थाई) के पद पर रा०ई०का० नामिक पिथौरागढ़ में नियुक्ति दी गयी है। जितेन्द्र सिंह सामंत ने समस्या का शीघ्र समाधान होने और अपनी काफी अरसे से लंबित पड़ी नियुक्ति हो जाने पर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को धन्यवाद दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like