देहरादून: कार-बाइक की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

Please Share
देहरादून: थाना डालनवाला के अंतर्गत शनिवार की रात्रि थाना डालनवाला को सूचना मिली की कर्जन रोड, म्युनिसिपल चौक के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार तथा पल्सर मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर हो गई है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उक्त सूचना पर थाना डालनवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। तब तक कार सवार व्यक्ति द्वारा अन्य लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया था। जहां दौराने उपचार उक्त युवक की मृत्यु हो गई।
युवक की पहचान अभिषेक विश्वकर्मा पुत्र रणवीर सिंह विश्वकर्मा निवासी ग्राम मुनोग, पोस्ट- म्युण्डा, चकराता देहरादून, उम्र 23 वर्ष,  के रूप में हुई।  मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक युवक अपनी मोटरसाइकिल से कर्जन रोड की तरफ आ रहा था, तभी म्युनिसिपल चौक के पास सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से उसकी टक्कर हो गई तथा युवक मोटरसाइकिल से छटक कर सड़क किनारे बनी नाली में गिर गया, जिससे हेलमेट ना पहने होने की वजह से उसके सर पर चोटे आई।
पुलिस  द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया, जिनके द्वारा बताया गया कि मृतक करणपुर स्थित वर्कशॉप वाली गली में अपने छोटे भाई- बहन के साथ किराए पर रहता था तथा देहरादून में ही प्राइवेट जॉब करता था। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कार चालक हरविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी ओल्ड सर्वे रोड, देहरादून के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर हरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। शव का पंचायत नामा भर  अग्रिम कार्रवाई हेतु शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like