कार चलाते हुए मोबाइल से वीडियो बनाना पडा महंगा, साबित हुआ ज़िन्दगी का अंतिम वीडियो

Please Share

नैनीताल: इन दिनों युवाओं में सेल्फी और लाइव वीडियो का क्रेज इतना बढ़ गया है कि वो बिना अपनी जान की परवाह किये बिना सेल्फी औऱ वीडियो बनाते नजर आते है। सेल्फी लेने के चक्कर में ना जाने कितने लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है बावजूद इसके युवा इससे सबक नहीं ले रहे है।

हाल ही में नैनीताल से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें तीन युवा वीडियो बनाने के चक्कर में भयानक हादसे का शिकार हो गये। दरअसल, यहां तीन युवा हुंडई आई10 कार संख्या यू.के. 18 एफ 9001 से कालाढुंगी से नैनीताल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान तीनों युवा गाड़ी चलाते समय वीडियो बना रहे थे कि अचानक उनकी गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को ईलाज  के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईलाज के दौरान कार चालक की मौत हो गई जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है। ये घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है, जब कार सवार तीनों युवक कालाढुंगी से नैनीताल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तीनों युवा वीडियो बनाने के चक्कर में भयानक हादसे का शिकार हो जाते है। मृतक की पहचान दीपू कुंवर के रूप में हुई है जबकि अन्य दो युवकों की पहचान दीपक दानु व संजू सिंह के रूप में हुई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like