उत्तराखंड: कार खाई में गिरी, अगले दिन चला पता, 4 लोगों की मौत

Please Share

पौड़ी: पौड़ी में बीती शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गुमखाल लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर सिलोगी के निकट कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतक आपस में रिश्तेदार थे, और शादी-समारोह में भाग लेने रीठाखाल से देहरादून जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, एकेश्वर प्रखंड के कुरख्याल निवासी कुलदीप रावत पुत्र रेवत सिंह (42) और पोखड़ा ब्लाक के मेलगांव निवासी देशबंधु (60) पुत्र रिजाब सिंह, कोमल (11) पुत्री विश्वबंधु एवं मानू (7) पुत्र विश्वबंधु कार से देहरादून शादी में जा रहे थे। कार सिलोगी से दो किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। एकांत होने से दुर्घटना का पता नहीं चल पाया। बुधवार सुबह परिजनों द्वारा खोजबीन किए जाने पर दुर्घटना का पता लगा।
दुर्घटना में कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कोमल और मानू भाई-बहन, देशबंधु उनके ताऊ और कुलदीप फुफेरा भाई था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से निकालकर पीएम के लिए कोटद्वार भिजवाया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like