कार की टक्कर से बुझा घर का चिराग, कार सवार फरार

Please Share

देहरादून: देर रात को देहरादून से प्रेम नगर की ओर जा रहे बाइक सवार दो किशोरों की बाइक को तेत रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने लोगों की मदद से कोरेनेशन अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से अमन पुत्र भूपेंद्र निवासी लक्ष्मीपुर, प्रेमनगर, 12 वर्ष ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक ही हालत गंभीर बनी हुई है।

आईएमए गेट नंबर-6 के पास एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा, पुलिस के पहुंचने तक घायलों के परिजन उन्हें उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले जा चुके थे। पुलिस ने अस्पताल में जाकर जानकारी की तो ज्ञात हुआ की दोनों घायलों बच्चो में से घायल किशोर संतोष पुत्र धनीराम निवासी लक्ष्मीपुर, प्रेमनगर, उम्र 17 वर्ष, की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि अमन पुत्र भूपेंद्र निवासी लक्ष्मीपुर, प्रेमनगर, 12 वर्ष ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पूछताछ में मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया गया कि दोनों बच्चे मोटरसाइकिल से देहरादून से प्रेमनगर की ओर आ रहे थे तभी आईएमए गेट नंबर-6 के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर मारने वाला कार सवार फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि कार की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like