लॉकडाउन के उल्लंघन में नेशनल बुक डिपो के मालिक विनय कुमार के खलाफ मुकदमा पंजीकृत

Please Share

देहरादून: कोरोना वायरस की महामारी के संबंध में लगातार उत्ततराखंड शासन द्वारा जारी आदेशों का अनुपालन कराए जाने हेतु थाना पटेलनगर द्वारा आज दिनांक 9/4/2020 को नेशनल बुक डिपो के मालिक विनय कुमार द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन किये जाने पर उनके विरुद्ध थाना पटेल नगर पर धारा 188/269 आईपीसी व 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

नेशनल बुक डिपो लालपुर ने अपनी दुकान खोल रखी थी, जिस पर ग्राहकों के लिए सोशल डिस्टेंस के लिए गोले नहीं बनाए गए थे तथा उन्हें बिना सोशल डिस्टेंस के खड़ा किया गया था। जबकि शासन द्वारा केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को ही खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर थाने से जातीय मुचलके पर रिहा किया गया। अभियुक्त का नाम विनय कुमार पुत्र स्वर्गीय धनीराम जो हाउस नंबर 178 पटेल नगर, रामगढ़िया बारात घर के पास, का रहने वाला है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply