चाकू की नोक पर प्रोफेसर ने छात्रा से किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Please Share

टिहरी: जिले के हिंडोलाखाल से गुरू और शिष्य के रिश्ते को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया हैं। दरअसल यहां हिंडोलाखाल में राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी के प्रोफेसर डॉक्टर गजेंद्र चौहान ने 17 वर्षीय छात्रा के साथ चाकू की नोक पर बलात्कार किया। घटना से सहमी छात्रा ने जहर खाकर खुद को मारने की कोशिश की, लेकिन मौके से ईलाज मिल पाने पर छात्रा को बचा लिया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी शिक्षक से अच्छी जान पहचान के चलते छात्रा के पिता ने उसे स्थानीय फल पुलम देने के लिए प्रोफेसर के घर भेजा था, इसी बीच फल देने आई छात्रा को अकेला देख प्रोफेसर ने उसे बंधक बना उसके साथ बलात्कार किया। वहीं लड़की के शोर मचाने पर शिक्षक ने उसे चाकू की नोक पर चुप करा दिया। घटना से सहमी छात्रा ने पहले तो शर्म के कारण परिवार वालों को कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में उसने अपने जीजाजी को इस बारे में बताया और उसके बाद जहर खा लिया। वहीं समय रहते छात्रा के परिवारवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जिसके बाद लड़की की जान को बचा लिया गया। वहीं छात्रा के पिता ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया हैं।

वहीं मामले में हैलो उत्तराखण्ड न्यूज को जानकारी देते हुए हिंडोलाखाल थानाअध्यक्ष धीरज बलूनी ने बताया कि, प्रोसेफर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like