चचेरे भाई ने रिश्ते को किया शर्मसार, नाबालिक बहिन को बनाया हवस का शिकार

Please Share

देहरादून: देहरादून में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रायवाला क्षेत्र में एक चचेरे भाई ने अपनी नाबालिक बहिन के साथ दुष्कर्म किया। मामले का पता तब चला जब नाबालिक लड़की गर्भवती हो गई। लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोप को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की के पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री के साथ उसके चचेरे भाई आशा प्लॉट छिदरवाला निवासी नीरज पर लड़की को डारा-धमकाकर उससे दुष्कर्म करता रहा। लड़की अब गर्भवती है। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 168/18 धारा 376 आईपीसी तथा 5/6 पोक्सो अधिनियम’ के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने मामले के जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। सीओ ऋषिकेश के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने आज आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like