चमोली: सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण मार्ग में फंसे यात्रियों के लिए देवदूत बने पुलिस एवं स्थानीय व्यापारी, रहने एवं खाने की गयी व्यवस्था

Please Share
चमोली: चमोली पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि जनपद में लगातार हो रही बारिश से काफी स्थानों पर सड़क मार्ग बंद है जिन्हें खोलने का काम लगातार जारी है। इसी दौरान कल दिनाँक 18/06/2021 को सायं 07 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग मोना छेड़ा से नलगांव के बीच सड़क मार्ग बंद होने के कारण फंसे हुए हैं एवं पहाड़ी से लगातार बोल्डर एवं मलवा आ रहा है। फंसे लोगों में 02 महिलाएं, 04 छोटे बच्चे एवं फौज की जोइनिंग हेतु जा रहे 09 लड़कों के साथ साथ कुल 27 लोग हैं, जिसके पश्चयात चौकी प्रभारी नारायणबगड़ उ.नि विनोद चौरसिया, स्थानीय व्यापारियों एवं पुलिसबल के साथ टॉर्च की रोशनी के सहारे पैदल मोके पर पहुँचे एवं सभी यात्रियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाकर उनका मनोबल बढ़ाया गया एवं रात्रि लगभग 10:30 बजे सभी यात्रियों को सुरक्षित लेकर वापस नारायणबगड़ पहुँचे। जिसके पश्चयात पुलिस एवं प्रसाशन द्वारा अंजलि लॉज में सभी यात्रियों के रहने एवं चाय पानी/भोजन की व्यवस्था की गयी। सभी यात्रियों द्वारा पुलिस, प्रसाशन एवं स्थानीय जनता एवं व्यापारियों का इस संकट की घड़ी में सहायता करने पर आभार जताया गया।

यह भी पढ़ें: Video: पिथौरागढ़: गौरी नदी उफान पर, देखिए दृश्य

उक्त स्थान पर सड़क मार्ग अभी भी बन्द है एवं अभी भी सभी लोग सुरक्षित अंजलि लॉज में हैं। सड़क मार्ग खुलते ही सभी को उनके गंतव्य हेतु रवाना किया जाएगा।
इस दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान तक लाने एवं भोजन पानी इत्यादि की व्यवस्था करने में चौकी नारायणबगड़ पुलिस के साथ जगदीश सती (सती क्लॉथ हाउस), अंकित नेगी (अंकु फ़ास्ट फूड), धर्मेंद्र नेगी (अंकु फ़ास्ट फ़ूड), रेंद्र नेगी (नेगी जनरल स्टोर) व हरपाल नेगी (नेगी बाइक रिपेयर्स) शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भंग करे सरकार – कांग्रेस प्रदेश पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय

चमोली: सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण मार्ग में फंसे यात्रियों के लिए देवदूत बने पुलिस एवं स्थानीय व्यापारी, रहने एवं खाने की गयी व्यवस्था 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like