VIDEO:जिलों के भ्रमण के दौरान अजय भट्ट ने किया सभी लोकसभा सीटों के जीत का दावा

Please Share

रुद्रप्रयाग: लोक सभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष इन दिनों जनपदों का भ्रमण कर रहे है। रुद्रप्रयाग पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अजय भट्ट का स्वागत किया। इस दौरान उन्होने कार्यकताओं की बैठक ली और संगठन की गतिविधियों को साझा किया।

यहां आयोजित प्रैस वार्ता में भट्ट ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने देश को एक बडी सौगात दी है। आजादी के बाद से लगातार सवर्णों को आरक्षण दिये जाने की बात चल रही थी मगर इसे कोई भी लागू नहीं करवा पाया मगर मोदी सरकार ने इस ऐतिहासिक फैसले को लिया। कहा कि आज का दिन स्वर्ण अक्षरों मे लिखा जायेगा। कहा कि यह फैसला आना कोई राजनैतिक कारण नहीं है लोक सभा चुनावों से इसका कोई मतलब नहीं हे यह फैसला तो पूरी तरह से जनता के हित का फैसला है। कहा कि लोक सभा चुनावों के लिए भाजपा प्रदेश संगठन पूरी तरह से तैयार है और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होने दावा किया कि प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा अपना परचम लहरायेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like