चांद के पार चली गई चांदनी…

Please Share

देहरादून: चांदनी…रूप की रानी…अब चांद के पार चली गई। जीते जी जितनी खूबसूरत नजर आती थी। अपने अंतिम सफर पर भी उतनी ही खूबसूरत नजर आ रही थी श्रीदेवी। अंतिम सफर के लिए उनको दुल्हन की तरह सजाया गया। गले में उनकी पसंद का कोल्हापुरी हार…माथे पर उनकी फिल्मों में सबसे ज्यादा नजर आने वाली उनकी लाल रंगी बिंदी…उनके पसंद की गोल्डन जर्कन साड़ी। उनको बेहत खूबसूरत बना रही थी…मरने के बाद भी।
श्री की अंतिम यात्रा ऐसी कि पूरी मुंबई सड़क पर उतर आया। बाॅलीवुड की चांदनी के लिए हजारों आंखे नम हुई। क्या प्रशंसक, क्या नेता और क्या आम लोग। हर कोई श्रीदेवी के जाने के गम में डूबा नजर आया। बाॅलवुड के सितारों से मुंबई की सड़कें अक्सर रात में ही रोशन हुआ करती थी, लेकिन आज हर सितारा उनके लिए जमीं पर उतर आया। जहां भी जर दौड़ाओ लोगों का जमावाड़ा नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था…मानो हर कोई उनको आखिरी बार जीभर कर देखना चाहता हो।  वुमन सुपर स्टार चांदनी आज हमेशा के लिए चांद के पार जरूरी चली गई, लेकिन अपनी उन यादों को छोड़ गई, जो आपके, हमारे और हर किसी के जेहन में हमेशा के लिए जिंदा रहेंगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply