चंद्रबाबू नायडू ने किया महागठबंधन का ऐलान, बढ़ सकती है भाजपा की मुश्किलें

Please Share

नई दिल्ली: तेलगू देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह क्षेत्रीय दलों को एक जुट कर महागठबंधन बनाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार तथा नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख डॉ. फारुक अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में नायडू ने कहा कि भविष्य का कार्यक्रम मिल-बैठकर तय किया जाएगा। शरद पवार ने गैर-भाजपा दलों को एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि देश और लोकतंत्र को बचाना हमारा लक्ष्य है, इसलिए गैर-भाजपा दलों के नेताओं को साथ आना होगा। इस दौरान तीनों बड़े नेताओं ने एक स्वर में कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है और सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए।

बता दें कि चंद्रबाबू नायडू बीते कुछ समय से गैर बीजेपी दलों को एकजुट कर महागठबंधन की कवायद में जुटे हैं। माना जा रहा है कि तेलंगाना में कांग्रेस और टीडीपी गठबंधन कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस का दक्षिण में दूसरा बड़ा गठबंधन होगा, क्योंकि इससे पहले कर्नाटक जेडीएस के साथ कांग्रेस का गठबंधन है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like