चंद्रयान-2 को लेकर ISRO चीफ का बड़ा बयान, बोले- लैंडर ‘विक्रम’ से 2.1 किमी पहले नहीं टूटा था संपर्क, बल्कि…

Please Share

नई दिल्ली: इसरो के चेयरमैन के. सिवन ने चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ को लेकर ताजा जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘हमारा लैंडर ‘विक्रम’ चंद्रमा की सतह से करीब 300 मीटर नजदीक तक पहुंच गया था। लैंडिंग का सबसे मुख्य और जटिल चरण पार हो चुका था। जब हम मिशन के एकदम अंत में थे, तभी संपर्क टूट गया। फिर उसके साथ (लैंडर के साथ) क्या हुआ, इसका पता हमारी नेशनल लेवल की एक कमेटी लगा रही है।

 दरअसल, इससे पहले जो जानकारी थी, उसके अनुसार कहा जा रहा था कि जब लैंडर से संपर्क टूटा था, तब सतह से उसकी दूरी 2.1 किमी थी। गौरतलब है कि बीते दिनों भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने कहा था कि चंद्रयान-2 मिशन ने अपना 98 फीसदी लक्ष्य हासिल किया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like