उत्तराखंड: चप्पल लेने नदी में उतरा युवक बहा, मौत

Please Share

मसूरी: गर्मी से राहत पाने के लिए यमुना नदी में नहाने आए पांच युवकों में से एक युवक नदी में डूब गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के रेस्क्यू में अंधेरें ने रुकावट डाल दी जिस कारण रेस्क्यू नहीं हो सका।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को दोपहर करीब दो बजे विकास नगर क्षेत्र के पांच युवक नहाने के लिए यमुना नदी में आए थे। जिसमें से एक युवक पुनीत बंसल पुत्र अनुज बंसल (19) निवासी रुद्रपुर थाना सहसपुर जिला देहरादून का पैर फिसल कर पानी के तेज बहाव में बह गया और उसका कोई पता नहीं चला।

पुलिस ने बताया कि, पांचों युवक स्विफ्ट डिजायर यूके07 बीबी 6280 से यमुना पुल आए थे। जिसमे से पुनीत की चप्पल पानी में बहने लगी जिसे पकड़ने के लिए पुनीत नदी के तेज बहाव की ओर दौड़ा और उसका पैर फिसला गया, जिससे वह नदी में बह गया। जिसका देर रात तक कोई पता नहीं चला। शाम करीब 6:45 बजे पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद  मौके पर पहुंची केम्पटी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद मृत युवक को नदी से बाहर निकला।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like