चीन में तेज भूकंप के झटकों से मची भारी तबाही, 12 लोगों की मौत, 122 घायल

Please Share

बीजिंग: चीन के सिचुआन प्रांत में सोमवार रात और मंगलवार सुबह आए भूकंप के दो तेज झटकों से 12 लोगों की मौत हो गई है और 122 अन्य लोग घायल हुए हैं। चीनी भूकम्प केन्द्र (सीईएनसी) के अनुसार रिक्टर पैमाने पर 6.0 की तीव्रता का पहला भूकम्प सोमवार रात स्थानीय समयानुसार 10 बजकर 55 मिनट पर ईबिन शहर के चांगिंग इलाके में आया। मंगलवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 5.3 की तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया।

चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ से एक राहतकर्मी ने कहा, ‘‘ दो लोग फंसे हुए हैं, उनमें से एक गंभीर स्थिति में है.” राहतकर्मी के अनुसार शुआंघे कस्बे में चार लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।‘शिन्हुआ’ के अनुसार आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय और आपातकालीन प्रबंधन के प्रांतीय विभाग ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।सिचुआन प्रांत में दमकल विभाग की 63 गाड़ियां और 302 बचावकर्मी मौके पर तैनात हैं।

वहीं ईबिन में भी स्थानीय दमकल विभाग ने बचाव कार्य के लिए अपने दल भेजे हैं।ईबिन में लोगों ने बताया कि भूकंप के आधे घंटे बाद आफ्टरशॉक्‍स भी महसूस किए गए। सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगडू में पूर्व चेतावनी प्रणाली ने भूकंप आने से करीब एक मिनट पहले ही अलार्म बजाना शुरू कर दिया था। लोगों ने बताया कि एक मिनट की उलटी गिनती खत्म होते ही भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like