छात्राओं के यौन शोषण के आरोपों के मामले में एनआइवीएच की निदेशक अनुराधा डालमिया को हटाया गया

Please Share

देहरादून: एनआइवीएच में छात्राओं के यौन शोषण के आरोपों के मामले में एनआइवीएच की निदेशक अनुराधा डालमिया को हटा दिया है। उनके स्थान पर केवीएस राव को एनआइवीएच का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय दृष्टिबाधितार्थ संस्थान (एनआइवीएच) की निदेशक का तबादला किया गया है। मंत्रालय की संयुक्त सचिव डॉली चक्रवर्ती की तरफ से जारी आदेश के बाद अनुराधा डालमिया ने चार्ज केवीएस राव को सौंप दिया है।

बता दें कि, राजपुर रोड स्थित एनआइवीएच में पढऩे वाले छात्र-छात्राएं पिछले एक सप्ताह से शिक्षक द्वारा यौन उत्पीडऩ समेत 30 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।

छात्राओं के यौन शोषण के आरोपों के मामले में एनआइवीएच की निदेशक अनुराधा डालमिया को हटाया गया 2 Hindi News Bharat »

You May Also Like