मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की बेटी व भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को 25 लाख देने की घोषणा, कहा – शीघ्र राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति होगी लागू

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि “हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा है। शीघ्र ही हमारे राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने हेतु उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के द्वीप प्रज्ज्वलित हों!”

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में फिर कुछ IAS अधिकारियों में फेरबदल, IAS वीआरसी पुरुषोतम को दी गई यह जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: Video: बच्ची के साथ दुष्कर्म को लेकर मसूरी वाल्मीकि समाज ने दिल्ली सरकार के खिलाफ लिया जमकर प्रदर्शन

 

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like