मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत ने हल्द्वानी जनपद में किया कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का शुभारम्भ, वहीँ अल्मोड़ा जनपद में किया बेस चिकित्सालय/मेडिकल कालेज का निरीक्षण, दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश

Please Share
हल्द्वानी,10 मई 2021: सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिह रावत ने अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार दोपहर हल्द्वानी पहुचे। जहां पर उन्होने 18 से 45 वर्ष के युवाओं को लगाये जा रहे एमबीपीजी कालेज में कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का फीता काटकर शुभारम्भ किया। सम्बोधित करते हुये रावत ने युवाओं से कहा कि वे शतप्रतिशत कोविड वैक्सीन लगायें तथा औरों को भी कोविड बचाव वैक्सीनेशन आदि हेतु जागरूक करें। उन्होने कहा कि प्रदेश मे सभी को मुक्त वैक्सीन लगाई जा रही है, जिसमें 400 करोड से अधिक व्यय होगा। उन्होने कहा कि सरकार जनता के साथ खडी है और सभी को स्वास्थ्य सुविधायें दी जायेंगी। उन्होने कहा कि कोविड से लडने के लिए सभी सुविधायें, उपकरण चिकित्सालयों मे उपलब्ध कराई जायेगे। रावत ने कहा कि मीडिया को हमने फ्रंट लाइन वकर्स घोषित किया है। उन्हे प्राथमिकता से कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होने अपील करते हुये कहा कि सावधानी बरतें तथा सामाजिक दूरी का पालन करें तथा मास्क पहनें। उन्होने यह भी कहा कि प्रदेश में कोविड कफ्र्यू चल रहा है, इसलिए बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलेें।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री रावत ने मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में 150 बैड का संचालित कोविड चिकित्सालय की व्यवस्थाओ का मौका मुआयना किया। उन्होने कहा कि हल्द्वानी कुमाऊ का मुख्य द्वार है जहां पर पर्वतीय क्षेत्रों से कोरोना के मरीजो का दबाव है। कोविड संक्रमित लोगों को तत्परता से उपचार देने के लिए मिनी स्टेडियम मे आक्सीजन युक्त चिकित्सालय लाभप्रद होगा। जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मिनी स्टेडियम में आक्सीजन युक्त 150 बैड का चिकित्सालय बनाया गया है। सुशीला तिवारी चिकित्सालय में बैड न होने की दशा में मरीजों को यहां रखकर उनका उपचार किया जायेगा। उन्होने बताया कि निजी चिकित्सालयों को भी अधिग्रहण किया है, साथ ही उन्हे भी बैड संख्या बढाने को कहा गया है। इसके बाद रावत ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय में चिकित्सालय स्टाफ की बैठक ली। बैठक मे उन्होने चिकित्सालय की व्यवस्थाओ की विस्तृत जानकारी लेते हुये चिकित्सको को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्राचार्य डा0 सीपी भैसोडा ने बताया कि सुशीला तिवारी कोविड चिकित्सालय में आक्सीजन युक्त बैड की संख्या 500 से बढाकर 600 कर दी गई है।

मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत ने हल्द्वानी जनपद में किया कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का शुभारम्भ, वहीँ अल्मोड़ा जनपद में किया बेस चिकित्सालय/मेडिकल कालेज का निरीक्षण, दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश 2 Hindi News Bharat »

वहीँ जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने बताया कि सांसद निधि से क्रय किये जाने वाले 300 आक्सीजन सिलेन्डर सुशीला तिवारी अस्पताल को दिये जायेंगे। उन्होनेे बताया कि कुमाऊ का सबसे बडा चिकित्सालय होने की वजह से यहां बडी संख्या मे कोविड पाॅजेटिव मरीजो का इलाज किया जा रहा है। ऐसे मे आक्सीजन सिलेन्डरो की खपत भी यहां ज्यादा है। ऐसे मे सांसद निधि से क्रय किये जाने वाले 300 आक्सीजन सिलेन्डर सुशीला तिवारी चिकित्सालय को दिेये जायेंगे जो कोविड मरीजों के काम आयेंगे। उन्होने बताया कि सांसद निधि से क्रय किये जाने वाले 2000 पल्स आक्सो मीटर जिले भर के सभी सरकारी चिकित्सालयों को वितरित किये जायेगे। उन्होने बताया कि 45 लाख की धनराशि से जिले में एक नयां आक्सीजन प्लांट भी लगाया जायेगा।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री रावत ने राजकीय मेडिकल कालेज परिसर मे डीआरडीओ द्वारा बनाये जा रहे 500 बैड के फ्रैब्रीकेटेड चिकित्सालय निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। डीआरडीओ के प्रोजेक्ट मैनेजर ने फैब्रीकेटेड चिकित्सालय लेआउट के माध्यम से मुख्यमंत्री रावत को विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि इस 500 बैड फैब्रीकेटेड कोविड चिकित्सालय में 100 बैड आक्सीजन युक्त तथा 125 आईसीयू बैड भी बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री रावत ने निर्देश देते हुये कहा कि यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, इसलिए सभी सम्बन्धित अधिकारी चिकित्सालय निर्माण एवं व्यस्थाओं में प्राथमिकता से सहयोग करें तथा निरंतर आपसी समन्वय बनाकर कार्य को पूर्ण करें।
निरीक्षण दौरान सांसद अजय भटट, शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत, कृषि एव जनपद प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल, पशुपालन एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या, विधायक संजीव आर्य, रामसिह कैडा, माहपौर डा0 जोेगेन्दर पाल सिह रौतेला, अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, उपाध्यक्ष जिला पंचायत आनन्द सिह दरम्वाल, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, महामंत्री सुरेश भटट, पूर्व दर्जा मंत्री प्रकाश हरर्बोला, हेमन्त द्विवेदी, गजराज बिष्ट, सभासद प्रमोद तोलिया, उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, लक्ष्मण खाती, विनीत अग्रवाल, नवीन पंत, भूपेन्द्र क्वीरा, गणेश पंत, मुकेश बोरा सहित आईजी अजय रौतेला, मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिह भण्डारी, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, सीएमओ डा0 भागीरथी जोशी, एसीएमओ डा0 रश्मि पंत, एसटीएच पीएमएस डा0 अरूण जोशी, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह, उपजिलाधिकारी विवेक राय सहित अनेक गणमान्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।
वहीँ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अल्मोड़ा जनपद मुख्यालय पहुॅचे जहाॅ उन्होंने बेस चिकित्सालय/मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने बेस चिकित्सालय में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री सर्वप्रथम चिकित्सालय में कोरोना मरीजो की जानकारी के लिए स्थापित हैल्प डैस्क का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने चिकित्सालय में डिजीटल डिस्प्ले सिस्टम जिसके माध्यम से लोग प्रतिदिन बेस में हो रहे आरटीपीसीआर सैम्पल की जानकारी प्राप्त कर सकते है, का भी निरीक्षण किया। वहीं कोविड कन्ट्रोल रूम का भी उन्होंने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने सीएनडीएस द्वारा बनाये जा रहे 12 बैड के आईसीयू कक्षों का निरीक्षण भी किया। प्राचार्य मेडिकल कालेज द्वारा इसके बारे में जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने आईसीयू कक्ष को जल्द से जल्द संचालित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत ने हल्द्वानी जनपद में किया कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का शुभारम्भ, वहीँ अल्मोड़ा जनपद में किया बेस चिकित्सालय/मेडिकल कालेज का निरीक्षण, दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश 3 Hindi News Bharat »

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोविड वार्ड व उसमें भर्ती मरीजों की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की और कहा कि मरीजों के ईलाज में किसी भी प्रकार की कमी न होने दी जाय और उन्हें बेहतर ईलाज मुहैया कराया जाय। इस दौरान एचएलएल संस्था द्वारा बेस में निर्माणाधीन आक्सीजन जनरेशन प्लान्ट का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को 25 मई तक प्लान्ट निर्माण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एचएलएल के उच्चाधिकारियों से उनके द्वारा पृथक से वार्ता कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज के अवशेष निर्माण कार्य किन्ही कारणों से रूके थे जो अब प्रारम्भ हो चुके है और उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक संसाधनों की कमी आडे़ नहीं आने दी जायेगी। अल्मोड़ा को एक दो दिन में 35 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेजों में अन्तिम वर्ष के छात्रों व पूर्व सैनिकों की सेवायें लेकर कोविड में मैनपावर की कमी को दूर किया जायेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा राजकीय होटल मैनेजमेंट में चल रहे वैक्सीनेशन सेन्टर का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने टीका लगा रहे लोगो से जानकारी प्राप्त की और कहा कि हमें अधिक से अधिक लोगो का टीकाकरण करते हुए इस महामारी को रोकने के प्रयास करने होंगे। 
होटल मैनेजमेंट में एक संक्षिप्त बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए बेहतर प्रबन्ध करने, दवाईयों व आवश्यक उपकरणों की कालाबाजारी करने वाले पर सख्ती और जनपद की सीमाओं में कड़ी निगरानी रखते हुए प्रत्येक आने वाले व्यक्ति की गहन जाॅच करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आशा सर्विलांस बढ़ाया जाय। पाॅजिटिव आ रहे लोगो को होम आईसोलेशन किट तत्काल उपलब्ध कराये और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहें। उन्होंने कहा कि लोगो को इस बात के लिए प्रेरित् किया जाय कि हल्के लक्षण होने पर भी अपनी जाॅच अवश्यक करायें व डाक्टर का परामर्श अवश्य लें।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद में करोना संक्रमण की रोकथाम एवं आवश्यक तैयारियों की पाॅवर पाइंट प्रेजेंटशन के माध्यम से मुख्यमंत्री के सम्मुख रखी। इस दौरान प्राचार्य मेडिकल कालेज आर0जी0 नौटियाल ने भी मेडिकल कालेज के कार्यों की प्रगति व समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान, सांसद अजय टम्टा, विधायक महेश नेगी, विधायक महेश जीना ने कई समस्यायें सम्बन्धित क्षेत्र से मुख्यमंत्री के सम्मुख रखी जिस पर उन्होंने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या, सांसद नैनीताल अजय भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हंयाकी, एसीएमओ डा0 योगेश पुरोहित, डा0 दीपाकंर डेनियल, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, मोनिका, तहसीलदार संजय कुमार, पीएमएस एच0सी0 गढ़कोटी, अनिल आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गोविन्द सिंह पिलख्वाल, रमेश बहुगुणा, कैलाश गुरूरानी, किरन पंत, पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी आदि उपस्थित थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like