पुलिस ने फ्लैग मार्च कर मतदाताओं को निर्भीक होकर मत प्रयोग करने की अपील की

Please Share

मसूरी: आगामी 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर केम्पटी पुलिस ने फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही मतदाताओं को निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग करने की अपील भी की। आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत चुनाव सकुशल, शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु मंगलवार को केम्पटी थानाध्यक्ष कविता रानी ने एसएसपी टिहरी के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों के साथ अर्धसैनिक बल के जवानों ने केम्पटी बाजार होते हुए पर्यटक स्थल केम्पटी फॉल के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों में फ्लैग मार्च किया गया।

इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने साथ ही अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गयी। थानाध्यक्ष कविता रानी ने बताया गया कि जिला प्रशासन हर हाल में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि पुलिस फोर्स लोकसभा चुनाव के लिये पूरी तरह से तैयार है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like