चुनावी माहौल के बीच 12 साल का बच्चा बटोर रहा सुर्खियाँ, ये रही ख़ास वजह

Please Share

नई दिल्ली: हरियाणा में जल्द ही विधानसभा चुनाव मतदान होने जा रहे हैं। एक ओर जहां राज्य चुनावी सरगर्मी अपना चरम पर पहुंच रही है। इसी बीच हरियाणा में एक 12 साल का बच्चा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस 12 साल के बच्चे का नाम है गुरमीत गोयत। जिंद के रहने वाले गुरमीत ने कई बड़ी-बड़ी राजनीतिक हस्तियों जैसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला, के इंटरव्यू लिए हैं। महज 12 साल की उम्र में इतने बड़े नेताओं का इंटरव्यू लेने वाले इस बच्चे की हिम्मत देख सभी हैरान हैं। गौरतलब है कि गुरमीत गोयल ने अबतक करीब 100 से अधिक इंटरव्यू ले चुका है।

जानकारी के मुताबिक  21 अक्टूबर को महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाना है। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों के लिए वोटिंग होनी है। चुनाव के लिए नामांकन करने का आखिरी दिन 4 अक्टूबर था। दोनों राज्यों को नतीजों की घोषणा भी एक साथ 24 अक्टूबर को की जाएगी। फिलहाल, सभी राजनीतिक पार्टियां दोनों राज्यों में बड़े जोरो शोरो से प्रचार कर रही हैं।

चुनावी माहौल के बीच 12 साल का बच्चा बटोर रहा सुर्खियाँ, ये रही ख़ास वजह 2 Hindi News Bharat »
चुनावी माहौल के बीच 12 साल का बच्चा बटर रहा सुर्खियाँ, ये रही ख़ास वजह

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like