देहरादून: छुट्टी बिताने घर आये फौजी की वहान दुर्घटना में हुई मौत, पिछले साल हुई थी शादी

Please Share

देहरादून: आज नेहरू कॉलोनी थाना से एक सूचना प्राप्त हुई कि अजबपुर फ्लाईओवर के पास एक मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार एक पुरुष और एक महिला घायल हो गए हैं। सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्राइवेट वाहन के माध्यम से घायलों को कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया,  जहां पर बाइक सवार व्यक्ति की मृत्यु हो गई एवं महिला घायल अवस्था में कैलाश अस्पताल में उपचार के अधीन है।

मृतक भारतीय सेना में कार्यरत थे, घायल महिला मृतक की पत्नी है।  घटना के संबंध में जांच करने पर पाया कि मृतक अपनी मोटरसाइकिल संख्या uk07DE 9065 से रिस्पना की ओर से आईएसबीटी की ओर जा रहा था, तभी अजबपुर फ्लाईओवर के ऊपर सॉलिटेयर होटल के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से दुर्घटना कारित हुई है। उपरोक्त दंपति की शादी 1 वर्ष पूर्व हुई थी। मृतक के एक बड़े भाई एवं चार बहने हैं, मृतक के बड़े भाई भी भारतीय सेना में कार्यरत हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like