सीएम आवास में सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात, लाखों लोगों को प्रेरित करती pm की बात -सीएम रावत

Please Share

देहरादून:मुख्य्मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात। मुख्यमंत्री सहित बीजेपी महामंत्री अनिल गोयल,महानगर अध्यक्ष विनय गोयल,विधायक खजांदास सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश के तमाम बीजेपी कार्यालयो में सुनी मन की बात का कार्यक्रम। वहीं कार्यक्रम के बाद सीएम आवास में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात का प्रभाव लाखों लोगों पर पड़ रहा है। उनसे प्रेरित होकर लाखों लोगों की सोच बदली है।

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” के माध्यम से आज देश को सम्बोधित करते हुए देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री  ने बापू और सरदार पटेल की जयंती की देशवासियों को दी शुभकामनाएँ । प्रधानमंत्री की मन की बात में साम्यता होती है। प्रभाव उस बात का होता है जब मन, वचन और कर्म तीनों में साम्य होता है। हमारे प्रधानमंत्री की साम्यता बड़ी प्रभावशाली होती है, लाखों लोगों के जीवन को प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री ने आज त्योहारों की खुशियां साधनहीन लोगों के साथ बांटने, लक्ष्मी का रूप बेटियों को सम्मानित करने, नशा मुक्त और कचरा मुक्त भारत बनाने और जीवन में विनम्रता व जोश बनाए रखने की बात भी कही है। सभी भारतवासी प्रधानमंत्री की बात से सहमत हैं। देश के विकास के लिए हमें जागरूक होकर अपना योगदान देना होगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like