VIDEO: मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मसूरी में किया गया हवन, कई बीजेपी कार्यकर्ता रहे मौजूद

Please Share

मसूरी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी मौके पर मसूरी के पिक्चर पैलेस स्थित राधा कृष्ण मन्दिर में दीर्घ आयु हवन का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दीर्घ आयु की कामना की।

इस मौके पर मौजूद विजय रमोला पूर्व महामंत्री भाजपा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के काम सराहनीय है और आज माननीय मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन है जिसके उपलक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घ आयु की कामना के लिए हवन का आयोजन किया।

वहीं कार्यक्रम में मौजूद भाजपा युवा मोर्च के अध्यक्ष राकेश रावत का कहना हे की आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जन्म दिन में पूरे प्रदेश के अस्पतालों में फल वितरित किये और उनके दीर्घ आयु की कामना के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओँ ने हवन किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like