मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने की गृह मंत्री राजनाथ से मुलाकात

Please Share

नई दिल्ली

मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय गृह मंत्री  राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अपनी सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में अवगत कराया।  राजनाथ सिंह ने आशा व्यक्त की कि  त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे सहयोग के प्रति मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया।  मुख्यमंत्री  ने केन्द्रीय गृह मंत्री को गंगाजल, व उत्तराखण्ड पर्यटन की काॅफी टेबल बुक भेंट की।

Leave a Reply