सीएम रावत ने स्वीकार की अधिवक्ताओं की मांग, SO का तबादला

Please Share

देहरादून : बीते कुछ दिनों पहले देहरादून में हुए बवाल में दून बार एसोसिएशन की जीत हुई है। देहरादून एसएसपी कार्यलय में हंगामा काटने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले अधिवक्ताओं की मांग को सीएम रावत ने स्वीकार कर लिया है। उधर, डीआईजी पुष्पक ज्योति ने राजपुर थानेदार (एसओ) हरिओम चौहान का तबादला कर हरिद्वार रवाना कर दिया है।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा (बंटू) ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जनवरी को उनके बेटे के साथ घटना के बाद एक फरवरी को हुई अधिवक्तओं की आम सभा में लिए गये निर्णय और उनकी मांग को सीएम रावत ने मान लिया है।

बारसंघ अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं के  हित के लिए नए कचहरी परिसर से सटी पाँच बीघा ज़मीन भी आवंटित कर दी है। जिसका सीएम रावत 16 फरवरी को शाम 3 बजे चेम्बर निर्माण के लिए  शिलान्यास करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि चेम्बर का निर्माण भी सरकार  ही कराएगी।

गौरतलब है कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा (बंटू) के पुत्र के साथ राजपुर रोड स्थित एक निजी कॉलेज के छात्रों ने मारपीट कर दी थी। उसके बाद से ही यह मामला गरमाया हुवा था। जबकि घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने मारपीट करने वाले छात्रों को सस्पेंड कर दिया था। इस मामले को लेकर बार एसोसिएशन ने बीते सोमवार तक कार्य बहिष्कार किया। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply