सीएम ने कहा किताबें दिलाएं डीएम

Please Share

देहरादून: एनसीईआरटी की पुस्तकों के लागूं होने के बावजूद प्रदेश के निजी स्कूलों में बच्चों को स्कूल अपने पसंदीदा और कमीशन देने वाले पब्लीशरों की किताबों की लिस्ट थमा रहे हैं। एनसीईआरटी की किताबें भी पर्याप्त नहीं मिल पा रही हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी किताबें उपलब्ध कराने में नाकाम रहे। इसको देखते हुए अब मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी जिलाअधिकारियों को छात्रों को किताबें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

सीएम टीएसआर ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि सभी छात्रों और अभिभावकों को बुक सेलरों व रीटेलर के माध्यम से एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बुक सेलरों को निर्देशित किया जाए कि रिटेलरों को उनकी आवश्यकतानुसार एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि यदि कोई पाठ्य पुस्तक विक्रेता कम मात्रा में पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए मना करता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। एनसीईआरटी की पुस्तकों को छोटे बुक सेलरों को उनकी आवश्यकतानुसार उपलब्ध न कराने और जबर्दस्ती स्टाॅक रखने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कहा है कि जो किताबें उपलब्ध नहीं कराएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की करें।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply