देहरादून: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका 2019 का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब को बधाई देते हुए कहा कि इस स्मारिका में पूरे साल की गतिविधियों को सूक्ष्म रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस स्मारिका में सामाजिक, अर्थिक एवं राजनैतिक गतिविधियों को शामिल किया गया है। सीएम ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब पत्रकारिता के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान दे रहा है। सामाजिक गतिविधियां और बढ़ती रहे, इसके लिए और प्रयासों की जरूरत है। सामाजिक जागरण में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तथा लोकतंत्र की सफलता में भी मीडिया की अहम भूमिका है। आम जनता का समाज के इस सशक्त माध्यम पर पूरा भरोसा एवं विश्वास है, इस भरोसे को बनाए रखना मीडिया की जिम्मेदारी भी है। इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, मेयर सुनील उनियाल गामा एवं प्रेस क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

