सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने नियुक्त किए आईटी और आर्थिक सलाहकार, इनको मिली जिम्मेदारी..

Please Share

देहरादून: शासन द्वारा रविन्द्र दत्त को मुख्यमंत्री का आईटी सलाहकार नियुक्त किया गया है। रविन्द्र दत्त पेशे से आई.टी प्रोफेशनल हैं और ई-गवर्नेंश, पब्लिक ग्रिवांस रिड्रेसल, साफ्टवेयर डेवलपमेंट और नेटवर्किंग के क्षेत्र के अनुभवी व्यक्ति हैं। रविन्द्र दत्त पूर्व में भाजपा उत्तराखण्ड के प्रदेश आईटी संयोजक भी रह चुके हैं। रविन्द्र दत्त मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार के रूप में सूचना प्रौद्योगिकी एवं सीएम हैल्प लाइन से संबंधित कार्यों का निर्वहन करेंगे।
इसके साथ ही शासन द्वारा आलोक भट्ट को मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड का आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। आलोक भट्ट पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और कॉपोरेट क्षेत्र में भी अपनी सेवायें दे चुके हैं। भट्ट उत्तराखण्ड राज्य में कई सामाजिक उद्यमिता पहलों में भी शामिल रहे हैं। भट्ट सम-सामयिक और आर्थिक मामलों की अच्छी जानकारी रखते हैं। भट्ट मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार की भूमिका में राज्य योजना, आर्थिक रिपोर्टिंग एवं आर्थिक मामलों से सबंधित कार्यों का निर्वहन करेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like