बसंतोत्सव के अंतिम दिन हुआ 11 सौ लड़कियों का सामूहिक कन्या पूजन

Please Share

पिथौरागढ़ : पिछले 6 दिनों से पिथौरागढ़ मे आयोजित हो रहे बसंतोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। बसंतोत्सव के अंतिम दिन बेटी बचाने का संदेश देते हुये 11 सौ लडकियो का सामुहिक कन्या पूजन किया गया। इस कार्यक्रम मे प्रदेश के वित मंत्री प्रकाश पंत ने भी भाग लिया। स्थानीय रामलीला मैदान मे हुई कार्यक्रम मे बडी़ संख्या में लोगों ने प्रतिभाग करते हुये कन्या पूजन किया।

आयोजकों का कहना है कि कन्या पूजन कार्यक्रम करने का ये अभिनव प्रयोग किया गया है। जिसमे एक साथ 11 सौ कन्याओं का पूजन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिये समाज में ये संदेश जाऐ की लडकी, देवी का रुप होता है और हमारे धर्म में उसे पूजा जाता है।

गौरतलब है कि 2011 की जनगणना के अनुसार पिथौरागढ़ जिला लड़की जन्म दर अनुपात में देश के उन 10 जिलों में शुमार था जहां लड़की जन्म दर कम है।

समापन के मौके पर वित्त मंत्री ने कहा की एक निजी संस्थान की ओर से आयोजित बसंतोत्सव एक अदभुद प्रयोग बेहद सफल रहा है।  इस जिले की सीमाऐ जहां नेपाल और चीन से लगती है। इस प्राकर के महोत्सवो मे इन इलाकों में रहने वाले लोगों के समाज की एक रुपता के दर्शन होते है साथ ही अखण्डता का संदेश भी देते है। वही सीमान्त गांवों मे आजिवीका को बढा़ने, लोगों को स्वावलंबी बनाने और अपनी सांस्कृतिक विरासत की धरोहर को आगे बढ़ाने में बसंतोत्सव सफल रहा है। पिथौरागढ़ में 6 दिनों तक आयोजित हुये बसंतोत्सव में उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेद्र रावत ने किया था। इस महोत्सव में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, केन्द्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा और केन्द्रीय सूचना प्रसारण और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने भी शिरकत की।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply