कॉलेज में सीटें बढाने की मांग लेकर एनएसयूआई ने की तालाबंदी, विरोध में अन्य छात्र-छात्राओं की नारेबाजी

Please Share

-कृष्णपाल सिंह रावत

थत्युड: धनोल्टी के राजकीय महाविद्यालय थत्युड में एनएसयूआई के छात्रों ने कॉलेज में सीटें बढाने को लेकर हंगामा काटा व कॉलेज में तालाबन्दी करके कॉलेज के सारे स्टाफ को अन्दर बन्द कर दिया। जिसे देखते हुए थत्युड पुलिस कॉलेज में पहुंची, किन्तु एनएसयूआई  के छात्र सीटें न बढाए जाने तक ताले बन्दी करने की बात करते रहे।

वहीँ दूसरी ओर कॉलेज के छात्र-छात्राएं ताला खुलवाने को लेकर नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि, उन्होंने मेरिट लिस्ट देखनी है किन्तु कॉलेज में तालाबन्दी के चलते वे लोग लिस्ट नहीं देख पा रहे हैं। दोनों तरफ की नारेबाजी के बीच पूरा कॉलेज प्रशासन गेट पर ताला लगने के चलते अन्दर ही फंसा रहा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like