कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए ये नाम आगे, प्रियंका ने राहुल गांधी को बताया साहसी

Please Share

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने अटकलों पर विराम लगाते हुए बुधवार को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब इस पद के लिए नए चेहरे की तलाश की जा रही है। इसी बीच कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता अब भी राहुल के फैसले को गलत बता रहे हैं। तो कुछ उनके साहस की सराहना कर रहे हैं।

गुरुवार को कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने उनके इसक कदम की तारीफ की।  उन्होंने कहा है, “ऐसा करने का साहस बहुत कम में होता है, जैसा आपने किया। आपके फैसले के प्रति गहरा सम्मान।”

कांग्रेस की कमान संभालने के लिए जिन नेताओं का नाम चल रहा है उनमें महाराष्ट्र के सुशील कुमार शिंदे (77) सबसे आगे हैं। प्रशासनिक और संगठनात्मक क्षमता के साथ शिंदे प्रमुख दलित चेहरा हैं। महाराष्ट्र में चुनाव को देखते हुए वह अहम साबित हो सकते हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (68) का नाम भी चर्चा में है। प्रभारी के तौर पर गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद राहुल ने उन्हें संगठन महासचिव बनाया था। वहीं, दक्षिण से वरिष्ठ नेता मल्किकार्जुन खड़गे (76) पिछली लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता रहे। खड़गे अच्छी हिंदी भी बोलते हैं। हालांकि पार्टी का प्रमुख दलित चेहरा खड़गे लोकसभा चुनाव हार चुके हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like