खेल मंत्री के बयान पर कांग्रेस का हल्ला बोल

Please Share

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के खेल मंत्री अरविंद पांडे के सनसनीखेज बयान पर हंगामा जारी है। शुक्रवार को राजधानी दून में सैकड़ों महिला कांग्रेसियों ने खेल मंत्री अरविंद पांडे का पुतला फूंक कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही कोंग्रेसियों ने मंत्री साहब के इस्तीफे की भी मांग की है।

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी का कहना है कि खेल मंत्री खेल संघ से जुड़े लोगों पर महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण का आरोप लगा रहे हैं और पुख्ता सबूत होने का भी दावा कर रहे हैं, बावजूद इसके अभी तक मंत्री ने आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस का तर्क है कि मंत्री के बयान से महिला खिलाड़ियों और उनके परिवारों इस बयान से आहत हो सकते है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले खेल मंत्री ने राज्य में महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण का आरोप लगाया था, साथ ही उन्होंने कहा था कि उनके पास पुख्ता सबूत भी है। इस बयान के बाद से विपक्ष लगातार उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply