कांग्रेस के आरापों पर भाजपा का पटलवार

Please Share

पिथौरागढ़: भाजपा ने डबल इंजन की सरकार फेल होने के कांग्रेस के आरोपों का करारा जबाब दिया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा है कि भाजपा के चार साल के शासन और कांग्रेस के 10 साल के शासन का आंकलन करने के बाद खुद पता चल जायेगा की भाजपा ने क्या काम किया है। पिथौरागढ़ में मीडिया से बात करते हुए सुरेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस भ्रमित है और झूठा प्रचार कर रही है।
सुरेश जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य को बजट के अतिरिक्त करोड़ों का बजट केंद्र सरकार से लाकर दिया है। जिसका उपयोग प्रदेश में अलग-अलग विकास कार्यो में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड के साथ ही नमामी गंगे प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री सड़क योजना, कॉपरेटिव सेक्टर और किसानों की ऋण माफी जैसे कामों के लिए केंद्र सरकार ने बजट की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जनता आने वाले निकाय चुनाव के साथ ही 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी सबक सिखाएगी। कांग्रेस ने जिस स्थिति में राज्या को छोड़ा था। हमारी सरकार उस बदतर स्थिति से राज्य को उबारने का काम कर रही है।
साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री ने योग दिवस पर उत्तराखंड को चुना। यह राज्य के लिए सौभाग्य की बात है। उत्तराखंड योग की स्थली रही है और योग को पुरे विश्व में पहचान प्रधानमंत्री मोदी ने दी है। ऐसे में उनका उत्तराखंड आकर योग करना वाकई में सूबे को एक अलग पहचान देगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like