कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सरकार पर उठाये गंभीर सवाल, कही ये बात

Please Share

देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें उन्होने मोदी सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि बीते 45 सालों की सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था वाली यह सरकार अपनी नाकामी को छिपा रही है। इसी का नतीजा है कि राज्यों में हो रहे चुनाव में भाजपा और मोदी अनुच्छेद 370 का ढिंढ़ोरा पीटकर सत्ता हासिल करना चाहती है। लेकिन विकास और रोजगार से परेशान वर्ग सरकार से दूरी बनाने लगे हैं।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि केंद्र सरकार के काम और गलत आंकड़ों को जनता के हित में पूरे देश में रखकर सच्चाई बताने का काम करेगी। वहीँ कांग्रेस प्रवक्ता ने थाईलैंण्ड में आयोजित हो रही आशियान सम्मेलन आरसीईपी पर मोदी सरकार की मंशा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एक गलत करार पर हस्ताक्षर करने जा रही है जिसमें 16 देश शामिल हैं। अब दूध और अन्य वस्तुएं आस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों से भारत आएगा, जो पहले से देश में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।

वहीँ खेड़ा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, कि भाजपा सरकार ने लोगों को लूटने का काम किया है। नौकरियां, अर्थव्यवस्था, सामाजिक ऐसे कई मुद्दे हैं जिस पर स्वार्थ के लिए सरकार नहीं चाहती कि चर्चा हो, कोई टीवी डिबेट हो या कोई भी इसके बारे में प्रश्न करें।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like