उत्तर प्रदेश: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को चिट्ठी लिखी है। जिसमें हमने कहा कि कैसे सरकार और पुलिस नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कदम उठा रही हैं। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालत पर प्रियंका ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई की न्यायिक जांच की मांग भी की हैं। साथ ही पुलिस को कानून के मुताबिक काम करने की हिदायत देने कि अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस के इस कदम से अराजकता फैली है, कि जो कार्रवाई की जा रही है उसका कोई कानूनी आधार भी नहीं है। प्रियंका गांधी का कहना है कि यूपी सरकार, प्रशासन और पुलिस ने राज्य में कहर बरपाया है। प्रियंका गांधी का कहना है कि यूपी पुलिस और यूपी सरकार अफवाहें फैला रही हैं जिनका कोई आधार नहीं है
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

