देहरादून: टिहरी बांध के स्वामित्व के हस्तांतरण को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने आंदोलन तेज कर दिया है। वहीं बुधवार को कांग्रेस ने राज्यभर में केंद्र और राज्य के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य का पुतला दहन कर की जमकर नारेबाजी। देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी उपस्थित रहे। वही प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने आज पुतला दहन किया और 2 दिसंबर को टिहरी के भागीरथीपुरम में धरना दिया जाएगा। इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस इस मामले को विधानसभा में भी उठाएगी और जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.
