कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Please Share

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर इलाके में कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैलो उत्तराखंड न्यूज़ को जानकारी देते हुए रुद्रपुर सीओ ने बताया कि, मृतक निजर बडोई जो कि संजय नगर वार्ड 11 से कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष थे, उनका विवाद सुभाष नाम की व्यक्ति से था। विवाद दुर्गा पूजा समिति को लेकर था।
वार्ड में गठित बाजार कमेटी से कुछ समय पूर्व सुभाष को हटाया गया था लेकिन उसके बाद भी सुभाष में बाजार कमेटी की 4 लाख जमा नहीं किए इसी बात को लेकर शुक्रवार को संजय नगर सब्जी मंडी में कमेटी के लोग पंचायत कर रहे थे।
इसी दौरान सुभाष और उनका बेटा संजू और उसके दोस्त गौतम रंजीत और तपन वहां पहुंचे और नीरज पर गोली चला दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गई। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like