कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने विकासनगर में खुद संभाली चुनाव प्रचार की कमान

Please Share

देहरादून: कांग्रेस ने नगर निकाय चुनावों में प्रचार तेज कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने नगर पालिका परिषद, विकासनगर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन मे जन संपर्क और जनसभाओं के जरिए वोट मांगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष मतदान करने की अपील की। साथ ही भाजपा सरकार की खामियां भी गिनाई।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस नगर निकाय चुनाव को जीतने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस नगर निकाय चुनावों में बढ़त बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के छोटे से कार्यकाल से परेशान हो चुकी है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में रहकर जनता की आवाज को मजबूती के साथ बुलंद कर रही है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार ने उत्तराखंड के लोगों को छलने का काम किया है। और कांग्रेस पर कई ऐसे मुद्दे है जिन पर वो काम करेंगे। कार्यक्रम के दौरान हरीश ग्रोवर, सोनू जॉन,राकेश सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान पूर्व मंत्री नवप्रभात भी मौजूद रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like